UP Home Guard Bharti 2024: 42 हजार पदों पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री ने किया आदेश, योग्यता सिर्फ 10 वीं पास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Home Guard Bharti 2024:उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन 42 000 पदों पर जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए शासन ने नई नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UP Home Guard Bharti 2024:आयु सीमा

होमगार्ड की नई भर्ती का आयोजन पुलिस की तर्ज पर किया जाएगा मुख्यमंत्री ने होमगार्ड की परीक्षा पर नियुक्ति में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पर पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दे दिए हैं। होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी गई है और अभ्यर्थी की आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। बता दें कि होमगार्ड पुलिस की ही एक शाखा है होमगार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया गया है इस बार होमगार्ड की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा करवाई जाएगी और सिपाही भर्ती की तर्ज पर ही होमगार्ड नियुक्त के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

UP Home Guard Bharti 2024:पदों की संख्या

होमगार्ड लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनको फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में सफल होने के बाद ही है अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। होमगार्ड परीक्षा को दो चरणों में पूरा कराए जाने की योजना है, परीक्षा लिखित रूप से होने से युवाओं को अपने प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा और यूपी में 42000 पदों पर भर्ती होने से बेरोजगार युवाओं को राहत भी मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में नई नियमावली बनाई जा रही है इसके पीछे का एक बड़ा कारण है कि वह भी पुलिस जवान की तरह पूरे आत्मविश्वास के साथ कानून व्यवस्था से जुड़े दायित्वों का निर्वहन कर सकें। नए नियमों में पूर्व सैनिकों और एनसीसी अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द ही लिखित परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन करके भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 13 साल बाद होमगार्ड जवानों की भर्ती होने जा रही है। सीएम योगी के आदेश पर परीक्षा को दो चरणों में विभाजित किया जाएगा पहले चरण में अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा देनी होगी इसमें सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी को फिजिकल और मेडिकल देना होगा। अभी तक सिर्फ होमगार्ड की भर्ती शारीरिक दक्षता और स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर ही होती आ रही थी। परंतु इस बार लिखित परीक्षा भी होगी।

UP Home Guard Bharti 2024

UP Home Guard Bharti 2024: फिजिकल टेस्ट

शारीरिक दक्षता में होने वाली पुरुषों की 1500 मी और महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ में भी बदलाव हो सकता है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड संगठन के लिए 118348 स्वयंसेवकों की संख्या केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत है परंतु वर्तमान में सिर्फ 75808 ही कार्यरत है। और इनमें से आधे होमगार्ड 50 से 60 वर्ष के बीच के हैं। वही 1 वर्ष के अंदर 5000 से ज्यादा होमगार्ड सेवानिवृत हो चुके हैं और लगभग 25000 होमगार्ड 5 वर्षों में सेवानिवृत हो जाएंगे, ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री ने 42000 होमगार्ड की भर्ती करने के निर्देश दे दिए हैं।

UP Home Guard Bharti 2024 :Click Here

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 42000 पर होने वाली भर्ती के निर्देश मुख्यमंत्री ने दे दिए हैं और इस भर्ती के लिए शासन द्वारा नई नियमावली भी बनाई जा रही है, इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाहियों की भर्ती की तर्ज पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की सूचना तुरंत प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं।

Government jobs Alert

ख़ास आपके लिए:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment